भारत देश की एक लोकप्रिय बैडमिंटन खिलाड़ी - साइना नेहवाल

साइना नेहवाल भारत देश के सबसे सफल और लोकप्रिय खिलाड़ियों में से एक हैं। जिसने साल 2010 में इंग्लैंड सुपर सीरीज के सेमीफाइनल तक पहुंचने वाली पहली भारतीय बनकर इतिहास रच दिया।


Saina Nehwal



साइना का जन्म भारत देश के हरियाणा राज्य के हिसार शहर में एक जाट परिवार में 17 मार्च 1990 में हुआ था। इनकी माता का नाम उषा नेहवाल और पिता का नाम हरवीर सिंह नेहवाल था। साइना के माता पिता दोनों ही हरियाणा राज्य के बैडमिंटन चैंपियन थे।


साइना को बचपन से ही बैडमिंटन खेलना पसंद था जिस कारण उनके पिता ने उनका बहुत ज्यादा सहयोग दिया। आगे चलकर साइना के बैडमिंटन खेल के प्रशिक्षण की शुरुआत हैदराबाद के लाल बहादुर स्टेडियम में कोच नानी प्रसाद से हुई थी।


साइना ने अपने बैडमिंटन करियर में बहुत सारी सफलताएं हासिल की हैं। जैसे कि ओलंपिक खेलों में होने वाले बैडमिंटन के स्पर्धाओं में साइना पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी हैं। इसी के साथ साइना पूरी दुनिया में बैडमिंटन के स्पर्धा में नंबर वन रैंकिंग हासिल करने वाली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं। केवल साइना नेहवाल ही एक ऐसी भारतीय महिला खिलाड़ी हैं जिसने बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन के व्यक्तिगत स्पर्धा में कम से कम 1 पदक जीता है। वह एकमात्र ऐसी भारतीय महिला खिलाड़ी है जिसने राष्ट्रमंडल खेलों में दो बार स्वर्ण पदक जीते हैं पहला साल 2010 में और दूसरा साल 2018 में।


साइना को उनकी सफलता के लिए भारत सरकार की ओर से राजीव गांधी खेल रतन पुरस्कार, पद्म भूषण पुरस्कार और अर्जुन पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। जो महिलाएं और लड़कियां खेल में अपना नाम बनाना चाहती हैं, उनके लिए साइना नेहवाल सबसे बड़े उदाहरणों में से एक हैं।

Comments

Popular posts from this blog

WHY SHOULD WOMEN HAVE ALL THE FUN? - SUNIDHI GARG

महिला विवाहित हो या अविवाहित...24 हफ्तों से कम का सबको गर्भपात का हक

महिलाओं के लिए ख़ास त्योहार - करवा चौथ