Posts

Showing posts with the label Karwa Chauth 2022

महिलाओं के लिए ख़ास त्योहार - करवा चौथ

Image
करवा चौथ को केवल एक व्रत के रूप में ही नहीं बल्कि त्योहार के रूप में मनाया जाता है। वैसे तो आमतौर पर यह महिलाओं के लिए ख़ास होता है क्योंकि वे अपने पतियों के लिए पूरा दिन भूखे-प्यासे रह कर उनकी लंबी उम्र का वरदान मांगती है। लेकिन आजकल पति भी अपनी पत्नियों की लंबी उम्र के लिए व्रत करने लगे हैं। यही वजह है कि यह महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों के लिए काफी खास मौका होता है।  Karwa Chauth इस दिन महिलाएं अच्छे से सज-धज कर तैयार होती है। उस दिन वे सोलह श्रृंगार - मेहंदी, बिंदी, काजल, लिप्स्टिक, आदि लगाकर अपने पति के प्रति प्रेम भाव को दर्शाती है। पति भी अपनी पत्नियों को देखकर चांद के स्वरूप का अहसास होता है। पूरा दिन व्रत रखकर रात को चांद को अर्घ देकर अपने व्रत को पूर्ण करते हैं। व्रत को पूर्ण करते समय पति अपनी पत्नी को जल पिला कर उनके व्रत को खोलते हैं और फिर भोजन ग्रहण करते हैं।