Posts

Showing posts with the label Karnam Malleshwari

ओलंपिक इतिहास में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला एथलीट - कर्णम मल्लेश्वरी

Image
कर्णम मल्लेश्वरी का जन्म 1 जून 1975 को श्रीकाकुलम आंध्र प्रदेश में हुआ था। कर्णम के पिता का नाम रामदास है, जो आरपीएफ में कॉन्स्टेबल है। मल्लेश्वरी जब केवल 9 साल की थीं, तब वह अपनी बड़ी बहन के साथ जिम जाती थीं। तभी उनकी रुचि खेलों में उत्पन्न हुई। कर्णम मल्लेश्वरी साल 1989 में मैनचेस्टर में विश्व चैंपियनशिप में तथा बीजिंग एशियन खेलों में वह भी 20 सदस्यी टीम के साथ भाग लेने गई थी। मल्लेश्वरी का विवाह हरियाणा के यमुनानगर की राजेश त्यागी के साथ हुआ। कर्णम मल्लेश्वरी ने अपने करियर की शुरुआत जूनियर वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप से की जहां उन्होंने नंबर वन के पायदान पर कब्जा किया। साल 1992 के एशियन चैंपियनशिप में मल्लेश्वरी ने तीन रजत पदक जीते, लेकिन उनको सबसे बड़ी जीत 2000 में सिडनी ओलंपिक में मिली। वहां पर उन्होंने कांस्य पदक पर कब्जा किया और उसी पदक के साथ ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला भी बनी। इतना ही नहीं साल 1994 में कर्णम मल्लेश्वरी को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया, 1995 में राजीव गांधी खेल रत्न से नवाजा गया और 1999 में पदम श्री पुरस्कार भी हासिल हुआ।