Posts

Showing posts with the label Youngest Women Pilot

दुनिया की सबसे युवा महिला पायलट - एनी दिव्या

Image
एक मामूली परिवार से ताल्लुक रखती एनी दिव्या आज दुनिया की सबसे युवा महिला पायलट कैप्टन बन गई है। इनका जन्म वर्ष 1987 में पंजाब के पठानकोट शहर में हुआ, लेकिन इनका गृहनगर आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा है। Anny Divya  एनी का बचपन से ही पायलट बनने का सपना था, लेकिन माता-पिता की वित्त हालत अच्छी नहीं थी। उन्हें पढ़ाने लिखाने के लिए उनके माता-पिता को शिक्षा का लोन लेना पड़ा। उनके पिता भारतीय सेना के सदस्य थे। 19 साल की सेवा के बाद स्वेच्छा से सेवानिवृत्त हुए थे। एनी को इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ने के बावजूद अंग्रेजी समझने में दिक्कत होती थी और इस वजह से लोग उनका मजाक उड़ाते थे। लेकिन उन्होंने हार ना मानते हुए समय के साथ अपनी खराब अंग्रेजी पर काबू पा लिया। दिव्या ने 19 साल की उम्र में प्रशिक्षण पूरा किया और 2006 में एयर इंडिया की नौकरी भी मिल गई। इसके बाद वे लगभग 2 साल के लिए बोइंग 737 जेट विमान पर प्रशिक्षण के लिए स्पेन गई। बाद में, उन्होंने लंदन में बोइंग 777 पर प्रशिक्षण लिया। जुलाई 2017 में, 30 साल की उम्र में बोइंग 777 विमान की कमान संभालने वाली दुनिया की सबसे कम उम्र की महिला बनी। एनी ...