Posts

Showing posts with the label First Women Prime Minister

भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री - इंदिरा गांधी

Image
इंदिरा गांधी भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री थी जो न केवल अपनी व्यक्तित्व के लिए बल्कि सच्ची देशभक्ति के लिए भी जानी जाती थी। उन्होंने अपनी राजनीति जगत में अलग ही पहचान बनाई। इंदिरा गांधी इंदिरा गांधी का जन्म 19 नवंबर 1917 को उत्तर प्रदेश के परिवार में हुआ था। उनकी माता का नाम कमला नेहरू व पिता का नाम पंडित जवाहरलाल नेहरु था। वह इकलौती संतान थी। उनके दादाजी का नाम मोतीलाल नेहरू था। जवाहरलाल नेहरू और मोतीलाल नेहरू दोनों का संबंध वकालत से था और दोनों ने ही देश को स्वतंत्र करवाने में संपूर्ण सहयोग दिया था। इंदिरा गांधी ने अपनी शिक्षा अलग-अलग स्थानों से प्राप्त की। उन्हें बचपन से ही तरह-तरह की किताबें और पत्रिकाएं पढ़ने का शौक था, लेकिन उनका अंग्रेजी भाषा की तरफ अधिक रुझान था। उन्होंने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में भी दाखिला लिया था। इंदिरा गांधी ने अपनी राजनीतिक जीवन की शुरुआत अपने पिता की देखरेख में की थी। 1959 में वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष बनी। जब लाल बहादुर शास्त्री प्रधानमंत्री बने तब इंदिरा गांधी को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय दिया गया। शास्त्री जी की मृत्यु के बाद इंदिरा ...