भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री - इंदिरा गांधी

इंदिरा गांधी भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री थी जो न केवल अपनी व्यक्तित्व के लिए बल्कि सच्ची देशभक्ति के लिए भी जानी जाती थी। उन्होंने अपनी राजनीति जगत में अलग ही पहचान बनाई।



इंदिरा गांधी

इंदिरा गांधी का जन्म 19 नवंबर 1917 को उत्तर प्रदेश के परिवार में हुआ था। उनकी माता का नाम कमला नेहरू व पिता का नाम पंडित जवाहरलाल नेहरु था। वह इकलौती संतान थी। उनके दादाजी का नाम मोतीलाल नेहरू था। जवाहरलाल नेहरू और मोतीलाल नेहरू दोनों का संबंध वकालत से था और दोनों ने ही देश को स्वतंत्र करवाने में संपूर्ण सहयोग दिया था।


इंदिरा गांधी ने अपनी शिक्षा अलग-अलग स्थानों से प्राप्त की। उन्हें बचपन से ही तरह-तरह की किताबें और पत्रिकाएं पढ़ने का शौक था, लेकिन उनका अंग्रेजी भाषा की तरफ अधिक रुझान था। उन्होंने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में भी दाखिला लिया था।


इंदिरा गांधी ने अपनी राजनीतिक जीवन की शुरुआत अपने पिता की देखरेख में की थी। 1959 में वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष बनी। जब लाल बहादुर शास्त्री प्रधानमंत्री बने तब इंदिरा गांधी को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय दिया गया। शास्त्री जी की मृत्यु के बाद इंदिरा गांधी भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी।


इंदिरा गांधी ने अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाओं को प्रोत्साहित किया जैसे शिमला समझौते पर हस्ताक्षर किए, अपना प्रथम नाभिकीय परीक्षण शासन के दौरान किया, पंजाब में आतंकवाद की समस्या का समाधान किया आदि। इंदिरा जी का राजनीतिक सफर आसान नहीं था। 1975 में उन्हें आपातकाल की घोषणा भी करनी पड़ेगी।


31 अक्टूबर 1984 को उनके अंगरक्षकों द्वारा गोली मारकर इंदिरा जी की हत्या कर दी गई। यह पूरे विश्व के लिए बहुत बड़ा सदमा था क्योंकि वह एक दृढ़ इच्छाशक्ति और संकल्प वाली महिला थी। जिन्हें सभी आलोचनाएं भी भारत की प्रगति के लिए काम करने से रोक ना सकी।

Comments

Popular posts from this blog

WHY SHOULD WOMEN HAVE ALL THE FUN? - SUNIDHI GARG

महिला विवाहित हो या अविवाहित...24 हफ्तों से कम का सबको गर्भपात का हक

महिलाओं के लिए ख़ास त्योहार - करवा चौथ